Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अक्टूबर 2025। राजकीय महाविद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में एमए पूर्वाद्ध में श्रेणीवार रिक्त सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। प्राचार्य महावीरनाथ ने बताया कि प्रथम प्रवेशित सूची के आद एसटी, ईडब्ल्यूएस एवं एमबीसी में रिक्त सीटों के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रारंभ हो गया हे। प्रवेश के लिए अंतिम तिथि 7 अक्टूबर 2025 तक है। प्रवेश नोडल प्रभारी निशा सोडा ने बताया कि ऑनलाईन आवेदन पत्र छात्र की एसएसओ आईडी से ई मित्र पर भरे जाएंगे। सोडा ने बताया कि 7 अक्टूबर तक ऑनलाईन आवेदन भरे जाएंगे व महाविद्यालयों द्वारा आवेदन पत्रों के ऑनलाईन सत्यापन 9 अक्टूबर तक किए जाएंगे। रिक्त सीटों पर प्रतीक्षा सूची का प्रकाशन 10 अक्टूबर को, मूल दस्तावेजों के सत्यापन एवं ई मित्र पोस्टिंग की अंतिम तिथि, शुल्क जमा करवाने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर है। वहीं प्रवेशित विद्यार्थियों की सूची का प्रकाशन व वर्ग निर्धारण, विषय आवंटन 17 अक्टूबर को कर दिए जाएंगे।