Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 जून 2025। शिक्षाक्षेत्र में नित नए नवाचार व क्षेत्र के सबसे बड़े भारती निकेतन शिक्षण संस्थान में कक्षा 10 के लिए प्रवेश प्रारंभ हो गए है। संस्था के संचालक ओमप्रकाश स्वामी ने बताया कि कक्षा 10 के हर एक सेक्शन में नई शिक्षानीति के अनुरूप ही विद्यार्थियों की संख्या रखी जाएगी। वहीं संस्थान में सदैव ही एक-एक बालक के शिक्षण पर ध्यान देते हुए बोर्ड परीक्षा की पूरी तैयारी करवाई जाती है। स्वामी ने बताया कि बोर्ड कक्षाओं के लिए सर्वप्रथम विषय विशेषज्ञों की शानदार टीम बनाई गई है। विद्यार्थियों को मनोवैज्ञानिक रूप से व्यवस्थित अध्ययन व एकाग्रचित होकर पढ़ने में मदद करने के लिए भी समय-समय पर प्रोत्साहन कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जाता है। कक्षा 10 में गणित व विज्ञान की दो-दो कक्षाएं ली जाती है वहीं पूरे सेलेबस का दो बार पूरा अध्ययन करवाया जाता है। वहीं बच्चों के मेंटल लेवल के अनुसार ही कक्षाओं का निर्माण किया जाता है। विद्यार्थियों के लिए एकस्ट्रा क्लासों का आयोजन भी किया जाता है। टॉपिक वाइज नियमित टेस्ट पर भी पूरा ध्यान देते हुए बोर्ड परीक्षा की तरह ही प्री बोर्ड की परीक्षाएं भी ली जाती है। स्वामी ने बताया कि शानदार रणनीति के बल पर ही स्कूल के विद्यार्थी श्रेष्ठ परिणाम देते आ रहें है। इस बार भी मजबूत रूपरेखा के बल पर विद्यार्थियों को पूरी मेहनत करवाई जाएगी।