Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अप्रैल 2024। राज्य के महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया 7 मई से शुरू होगी। सभी महात्मा गांधी स्कूलों के संस्था प्रधान 6 मई को प्रवेश के लिए विज्ञप्ति जारी करेंगे। 7 मई से 12 मई तक इन स्कूलों में प्रवेश चाहने के इच्छुक विद्यार्थी या उनके अभिभावक आवेदन कर सकेंगे। संस्था प्रधान अपने स्कूल में कक्षावार रिक्त सीटों तथा प्राप्त आवेदनों की सूची 13 मई को नोटिस बोर्ड पर चस्पा करेंगे। 14 मई को प्राप्त आवेदनों तथा कक्षावार रिक्तियों के अनुसार लॉटरी निकाली जाएगी। चयनित विद्यार्थियों की सूची 15 मई को विद्यालय के सूचना पट पर चस्पा कर दी जाएगी। 16 मई से इन स्कूलों में प्रवेश कार्य शुरू हो जाएगा और जुलाई से शिक्षण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। जिन महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूलों में बाल वाटिकाएं प्री प्राइनरी कक्षाएं संचालित हो रही है, उनमें नर्सरी की सभी सीटों पर नए प्रवेश होंगे। शेष कक्षाओं में पूर्व कक्षाओं से क्रमोन्नत उत्तीर्ण विद्यार्थियों को प्रवेश देने के बाद शेष रही सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। जिन महात्मा गांधी स्कूलों में पहली कक्षा से कक्षाएं शुरू होती है, उनमें पहली कक्षा की सभी सीटों पर नए प्रवेश दिए जाएंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से जारी दिशा निर्देशों के अनुसार जिन अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 11 वीं कक्षा में प्रवेश होने हैं, उनमें संकाय स्वीकृत होने के बाद प्रवेश देने के लिए अलग से निर्देश जारी किए जाएंगे।

ऐसे निर्धारित हैं सीटें
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महात्मा गांधी तथा राजकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में पहली से पांचवीं तक 30 विद्यार्थी प्रति सेक्शन, कक्षा 6 से 8 तक 35 विद्यार्थी प्रति सेक्शन तथा कक्षा 9 से 12 वीं तक की कक्षाओं में 60 विद्यार्थी प्रति सेक्शन सीटें निर्धारित है।