Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अगस्त 2023। प्रदेश के सरकारी और प्राइवेट स्कूल्स में क्लास नौवीं से 12वीं एडमिशन की डेट बढ़ा दी गई है। अब 16 अगस्त तक इन कक्षाओं में एडमिशन हो सकेगा। वही पहली से आठवीं तक की क्लासेज में पूरे सत्र में एडमिशन होते रहेंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक कानाराम ने इस आशय के आदेश मंगलवार सुबह जारी किये हैं। पूर्व में 31 जुलाई तक ही नौवीं से 12वीं क्लास में एडमिशन हो सकते थे लेकिन अब तक एडमिशन प्रोसेस पूरा नहीं होने के कारण विभाग ने डेट्स बढ़ा दी है। निदेशक की ओर से जारी आदेश के अनुसार सत्र 2023-24 के लिए राज्य के समस्त सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2023 निर्धारित की गई थीं। नामांकन अभिवृद्धि तथा अनामांकित एवं ड्रॉप आउट बच्चों को विद्यालय से जोड़ने हेतु प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई को संशोधित करते नई तारीख तय हुई है। शिक्षा विभाग में अब यह परंपरा सी बन गई है की एडमिशन की लास्ट डेट को भी किया दो बार बढ़ाया जाता है। पिछले सत्र में भी इसी तरह अंतिम तिथि में बदलाव करके अगस्त तक बढ़ा दिया गया था