Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 अक्टूबर 2021। राजकीय व प्राइवेट ओद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश के लिए विद्यार्थी 28 अक्टूबर तक प्रवेश पोर्टल पर आवेदन कर सकते है। क्षेत्र के रमन आई.टी.आई. के निदेशक कुम्भाराम घिटाला ने बताया कि आई.टी.आई में प्रवेश की अन्तिम तिथि अब 28 अक्टूबर 2021 हो गई है। उन्होंने बताया कि आई.टी.आई में प्रवेश लेकर विद्यार्थी प्रशिक्षण के साथ दो वर्ष में 12वीं भी कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि ड्यूल कोर्स में छात्र छात्राओं को लाभ मिलेगा व उनकी दक्षता के साथ 12वीं भी साथ कर सकें। घिंटाला ने कहा कि आने वाले समय में इलैक्ट्रीशियन कॉर्स का महत्व की बढता जा रहा है तथा पूरी संभावना है कि दो तीन वर्षों में इलैक्ट्रिकल व्हीकल की मांग बढेगी। क्योंकि इन व्हीकल का मेटिनेन्स खर्चा कम है। इसलिए विद्यार्थी रोजगारोन्मुख शिक्षा का महत्व समझते हुए इलैक्ट्रिशियन कार्य सिखने के लिए आईटीआई में प्रवेश लेवें। इस साल विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए ये अंतिम अवसर है।