Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 अक्टूबर 2021। प्रशासन गांवो के संग अभियान कैम्प में गुरूवार को ग्राम पंचायत गुसाईंसर बड़ा में ग्रामीणों के कई कार्य संपन्न हुए और इसके लिए ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार प्रकट किया। शिविर में उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी व प्रधान प्रतिनिधि केसराराम गोदारा और सरपंच सत्यनारायण सारस्वत ने पुराने आवासीय घरों का विनियमितीकरण कर 14 आवेदकों को भूखंड आवंटन के कागज सौंपे। प्रशासन ने यहां शेष 60 आवेदकों को शीघ्र पट्टा देने का आश्वासन दिया। यहां शिविर में 44 जन्म प्रमाण पत्र, 11 मृत्यु प्रमाण पत्र, 8 वृद्धावस्था पेंशन, 3 विधवा पेंशन मौके पर ही जारी की गई। यहां 92 नए जॉब कार्ड भी बनाएं गए है।