Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0b86eb24-505c-47cb-b4ff-c03c43d67f94
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 सितंबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ में लगातार बढते कोरोनो को देखते हुए अब चिकित्सा विभाग एवं प्रशासन सख्त होने के रूख पर आगे बढ रहा है। अभी तक कोरोना संक्रमित व्यक्ति को ही होम आईसोलेट किया जाता था लेकिन बुधवार को कस्बे में 6 नए संक्रमित आने के बाद अब विभाग ने संक्रमित व्यक्ति के साथ साथ पुरे परिवार को ही आईसोलेट करने का आदेश जारी किया है। बुधवार को आए 6 पॉजिटिव को विभाग ने होम कवारेंटाइन किया है तथा उनके घर के सभी सदस्यों को दस दिन आइसोलेट रहते हुए घर से बाहर नहीं निकलने के निर्देश दिए है।  ब्लॉक सीएमएचओ डॉ संतोष आर्य ने बताया कि अब पॉजिटिव आने वाले मरीजों के पूरे परिवार को घर से निकलने की अनुमति नहीं होगी और पूरा परिवार दस दिन के होम कवारेंटाइम के दौरान घर में ही रहेंगा। इस निर्देश का उलंघ्घन करने वालों पर कठोर कार्यवाही भी की जाएगी। आर्य ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के माध्यम से पाठकों को जानकारी दी है कि अब संक्रमित परिवार के सभी सदस्यों की कोराना जांच नहीं कि जाएगी और परिवार में 60 वर्ष से ऊपर है उनकी तथा कोई बीमार हो उनकी ही जांच की जाएगी। पूरे परिवार को होम आईसोलेट करने के विभाग के इस आदेश पर कस्बे के प्रबुद्ध नागरिकों एवं जागरूक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सवाल भी उठाए है। कस्बेवासियों का कहना है कि विभाग केवल कागजी आदेश निकाल कर खानापूर्ती कर रहा है। अभी के हालात तो कई जगहों पर ऐसे है कि खुद संक्रमित भी घरों से बाहर घूम रहे है तो ऐसे में पुरा परिवार होम दस दिनों के लिए घर के अंदर कैसे रहेगा। इसी प्रकार कर्फ्यू आदेश भी हवा है एवं संक्रमितों के घरों के आस पास कोई रोक टोक नहीं है।  प्रशासनिक सख्ती नहीं होने से लोग लापरवाही बरत रहें है।