Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20200710-WA0010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 10 जुलाई 2020। श्रीडूंगरगढ में 15 पॉजिटिव के बाद कस्बे में छह वार्डों में लगाए गए कर्फ्यू को इन वार्डों के निवासियों ने कागजी बना कर छोड़ दिया है। इन क्षेत्रों में दुकानें खुली है एवं कर्फ्यू क्षेत्र के निवासी कर्फ्यू तोड़ कर बाजार में अपनी दुकानें खोल रहे है। ऐसे में अब प्रशासन ने सख्त होते हुए कर्फ्यूग्रस्त क्षेत्र में जीरो मोबिलिटी की चेतावनी दी है। पूरे जिले में ऐसे हालात होने से नाराज गुरूवार शाम नए जिला कलेक्टर नमित मेहता ने जिले के सभी उपखंड अधिकारियों की वीसी बैठक ली और कटेंनमेंट जॉन में सख्ती से सरकारी निर्देशों का पालन करवाने के निर्देश दिए। इसके बाद बीकानेर में देर रात जिला कलेक्टर ने भी कर्फ्यू ग्रस्त इलाकों का दौरा किया और श्रीडूंगरगढ़ में उपखंड अधिकारी राकेश कुमार न्योल ने भी कर्फ्यूग्रस्त इलाकों का दौरा कर कर्फ्यू तोड़ने वालों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की। प्रशासन ने कर्फ्यू क्षेत्र में घुसी 2 पिकअप गाडियां और 1 बाइक सीज की थी एवं यहां मौजुद दुकानों, गोदामों को नहीं खोलने की चेतावनी दी। उपखण्ड अधिकारी ने कहा कि पॉजिटिव आए नागरिकों के घरों के आस पास जिन गलियों को सील किया गया है उन गलियों के लोग घरों में रहे और वे बाहर नहीं निकलेगें। इनमें आवश्यक सेवाओं के अतिरिक्त कोई छूट नहीं रहेगी। न्योल ने कहा कि कर्फ्यूग्रस्त इलाकों में जो भी निवासी है वे अपने घरों से बाहर नहीं आएंगे। इन इलाकों के जो भी व्यापारी है वे बाहर नहीं आएंगे और ना ही दुकानें खोंलने जाएंगे। न्योल ने कहा कि इन क्षेत्रों में जो भी मुनिम है वे भी अपनी दुकानों के लिए नहीं निकलेगें। न्योल ने सख्ती से सरकारी निर्देशों की पालना करवाने की बात कही। तथा उल्लघंन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।