Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 फरवरी 2022। श्रीडूंगरगढ़ में शादी के खाने से हुई फूड पोईजनिंग की चपेट में बड़ी संख्या में महिलाएं, बच्चे व नागरिक आए है। शहर में हड़कंप सा मच गया है और अस्पताल में अफरातफरी का माहौल हो गया है। सामाजिक कार्यकर्ताओं से मदद की गुजारिश प्रशासन ने की है वहीं अस्पताल के आस पास भीड़ नहीं करने के निर्देश भी दिए है। बड़ी संख्या में एम्बुलेंस मौके पर पहुंची तथा 55 मरीज अभी तक अस्पताल पहुंच गए है इनमें करीब 10 को बीकानेर रेफर किया गया है। विधायक गिरधारी लाल महिया ने ब्लॉक अधिकारियों से स्थिति संभालने की बात कही है। वहीं प्रधान केसराराम गोदारा, यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना, डॉ. विवेक माचरा, विधायक सहायक संदीप दुसाद मौके पर पहुंच गए है। उपखंड अधिकारी दिव्या चौधरी, सीआई वेदपाल शिवराण, ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य, सीएचसी प्रभारी डॉ. एस.के. बिहाणी सहित तमाम डॉक्टर मौके पर मौजूद है।प्रशासन ने बताया कि हालात नियंत्रण में है। प्रशासन ने सामाजिक कार्यकर्ताओं से मदद की अपील की है। नागरिक विकास परिषद, आपणो गांव सेवा समिति सहित कई संस्थाओं के स्वयंसेवक मदद के लिए पहुंच गए है।