Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

वन विभाग द्वारा बनाई जाएगी बाल वाटिका, गांव की बालिकाएं करेगी देखरेख।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ रेंज वन विभाग द्वारा बुधवार को गांव तोलियासर में सघन पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में फलदार वृक्षों की विभिन्न प्रजातियों के 400 पौधे रोपे गए। सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह ने बताया कि इस मियावाकी पौधरोपण स्थल पर फल आधारित वृक्ष प्रजातियों यथा अमरूद, जामुन, इमली, आंवला तथा शहतूत के पौधे लगाए गए है। पौधों की दीर्घकालिक सुरक्षा हेतु विभाग द्वारा फेंसिंग तथा बूंद-बूंद सिंचाई व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। सिंह ने बताया इस पौधरोपण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में हरित आवरण बढ़ाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और जैव विविधता को बढ़ावा देना है। सिंह ने बताया कि गांव की बालिकाओं ने इन पौधों की देखभाल की जिम्मेदारी स्वयं संभाली है, जिसके चलते इस स्थान को ‘बाल वाटिका’ नाम दिया गया है। पौधरोपण कार्यक्रम में वन विभाग की टीम के सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनमें सहायक वन संरक्षक सत्यपाल सिंह, वन रेंज अधिकारी ग्रेड प्रथम सुभाषचंद्र वर्मा, सहायक वनपाल राजू सेवग, रामकुमार, वनरक्षक राजेंद्र बारोठिया, गिरधारी मदेरणा, सुभाष, द्रोपती, तकनीशियन लालचंद और वाहन चालक रोहिताश उपस्थित रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तोलियासर में वन विभाग के आयोजन में जुड़ी ग्रामीण बालिकाएं।

योग दिवस के लिए मित्तल ने किया बैनर का विमोचन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के प्रशासनिक आयोजन की तैयारियां ब्लॉक स्तरीय प्रशासन द्वारा की जा रही है। बुधवार को कार्यक्रम के पोस्टकर का विमोचन उपखण्ड अधिकारी श्रीमती उमा मित्तल द्वारा किया गया। ब्लॉक नोडल प्रभारी डॉ. पवन गोदारा ने बताया कि उपखण्ड स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन थीम एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग’ है। गोदारा ने बताया कि आयोजन ‘श्रीमती नानूदेवी लक्ष्मीनारायण चांडक, आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय, श्रीडूंगरगढ़ में 21 जून को प्रात: 06:15 से 08:00 बजे तक किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधि व आम नागरिक शामिल हो सकेंगे। योग दिवस कार्यक्रम के दौरान आयुर्वेद, योग व प्राकृतिक चिकित्सा, यूनानी एवं होम्योपैथी (आयुष) विभाग, राजस्थान द्वारा जारी निर्देशानुसार कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। पोस्टर विमोचन के दौरान नायब तहसीलदार सुरजीत कुमार धायल, अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा व योग नोडल प्रभारी आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. पवन गोदारा उपस्थित रहें। अधिशाषी अधिकारी अविनाश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल पर आवश्यक तैयारियां की जा रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ब्लॉक स्तरीय आयोजन के लिए किया पोस्टर का विमोचन।