Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
तोलियासर मंदिर के राशि संग्रहण के बॉक्स खुलेंगे कल, प्रशासन ने दिए आदेश, वीडीयो आज से बैठेंगे धरने पर, कैसे होगी गिनती।
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2022। क्षेत्र में प्रशासन के अधीन एकमात्र मंदिर तोलियासर भैरुं जी मंदिर में दानपात्र 26 अगस्त को खोले जाएंगे। दानपात्रों में निकलने वाले दान की रकम की गिनती और इसे राजकीय खजाने में जमा करवाने के लिए उपखण्ड अधिकारी द्वारा श्रीडूंगरगढ़ सबट्रेजरी के लेखाकार किशोर प्रजापत की अगुवाई में 34 सदस्यों का दल गठित किया गया है। यह दल लाइव वीडियोग्राफी की रिकॉर्डिंग में दानपात्रों को खोलेगा और मंदिर में आये चढ़ावे की रकम की गिनती करेगा। इस दौरान पुलिस बल भी तैनात रहेगा। विदित रहे कि तोलियासर भैरू जी मंदिर में मूर्ति विवाद के बाद से मंदिर प्रशासन की देख रेख में हैं और प्रतिवर्ष लाखों रुपयों का चढ़ावा मंदिर से राजकोष में जमा हो रहा है।

सेवानिवृत्त की ड्यूटी लगाई, 34 में से 14 रहेंगे हड़ताल पर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। उपखण्ड अधिकारी द्वारा तोलियासर मंदिर में दानपात्रों को खोलने और चढ़ावे की रकम की गिनती कर राजकोष में जमा करवाने के लिए 34 राजकीय कार्मिको की ड्यूटी लगाई गई है। पर मजे की बात है कि इन 34 मे से 1 कार्मिक तो सेवानिवृत्त ही हो चुका है और 13 जने आज से कार्य बहिष्कार और हड़ताल, धरने पर रहेंगे। उपखण्ड अधिकारी द्वारा टीम में 14 ग्राम विकास अधिकारियों को शामिल किया गया है। इनमे से एक ग्राम विकास अधिकारी विमलचंद वशिष्ट तो सेवानिवृत्त ही हो चुके हैं। और इनके अलावा 13 कार्मिम राज्य सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए राज्य स्तरीय आंदोलन में शामिल होते हुए श्रीडूंगरगढ़ पंचायत समिति प्रांगन में धरने पर रहेंगे।