Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
01
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 सितंबर 2026। तोलियासर के प्रसिद्ध भैरव मंदिर में लगातार चढ़ावे में सेंध की शिकायत प्रशासन को की जा रही थी। बुधवार को प्रशासन ने मंदिर पहुंचकर निरीक्षण किया और मंदिर परिसर में स्थित दोनों मंदिरो में लगे सभी चांदी के छत्र उतारे गए और इन्हें 7 बक्सों में भरकर ढाई क्विटंल से अधिक चांदी के छत्र स्टॉक रूम में रखवा कर लॉक करवाने की कार्रवाई की है। एक बक्से में करीब 40 किलो चांदी के छत्र है और इनकी लागत करीब 5.98 करोड़ से अधिक रूपए की आंकी गई है। वहीं मंदिर पुजारी रहे प्रदीप कुमार नाई ने तहसीलदार श्रीवर्द्धन शर्मा, गिरदावर शंकर जाखड़ व पटवारी पुखराज तरड की उपस्थिति में ठाकुरजी मंदिर पुजारी मदनलाल सेवग और हनुमानजी मंदिर पुजारी शंकरलाल सेवग को कार्यभार संभलाया गया है। शर्मा ने बताया कि मंदिर की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सुनिश्चित किए जाने के प्रयास किए जाएंगे।