Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रैल 2021। कोरोना के तेजी से हो रहे प्रसार को रोकने के लिए सरकार द्वारा लगाया गया 59 घंटे कर्फ्यू के स्पष्ट निर्देशो के अभाव में ये कर्फ्यू असमंजस वाला आंशिक कर्फ्यू बन गया है। सरकार द्वारा कर्फ्यू के आदेशों के बाद शुक्रवार को बाजारों में जबरदस्त भीड़ उमड़ी तो सरकार ने शुक्रवार को कर्फ्यू लागू होने से 2 घंटे पहले विस्तृत निर्देश जारी किए। लेकिन इन आदेशों में भी किराना, पशु आहार, दूध, सब्जी, मेडिकल आदि खोलने के बारे साफ साफ नहीं लिखा गया। तथा इन दुकानों के व्यापारियों, मुनीमों को कर्फ्यू में आवागमन की छूट दी गयी है। इन सब दुकानदारों को अपनी दुकान खोलनी या नहीं खोलनी इसके साफ साफ निर्देश नहीं आने के कारण हर तरफ असमंजस का माहौल रहा है। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ व्यापार मंडल के महामंत्री श्याम सुंदर पारीक ने उपखंड अधिकारी से वार्ता की है। पारीक ने बताया कि एसडीएम द्वारा किराना व्यापारियों को दुकान खोलने की अनुमति सरकार के निर्देशो में होना माना है और कर्फ्यू के दौरान कस्बे के किराना व्यापारी अपनी दुकानें खोल सकेंगे। सरकार की गाइडलाइन में पशु आहार की दुकानें भी खुलने का जिक्र है तो अब किराना के बाद पशु आहार विक्रेता असमंजस में है कि वो खोलें या नही….। देखना यह है कि कस्बे के बाजार में तो अधिकांश दुकानें है ही किराना और पशु आहार की तो ऐसे में कर्फ्यू का क्या औचित्य रहेगा.?

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बाजार में किराने की खुली दुकान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकार द्वारा कर्फ्यू लागू होने से 2 घंटे पहले जारी किये गए निर्देश, पेज 1
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकार द्वारा कर्फ्यू लागू होने से 2 घंटे पहले जारी किये गए निर्देश, पेज 2
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकार द्वारा कर्फ्यू लागू होने से 2 घंटे पहले जारी किये गए निर्देश, पेज 3