Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
26jan
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2022। रतनगढ़ से बेनीसर तक रेलवे लाइनों का विद्युतीकरण होने व इन लाइनों में 4000 वोल्टेज का करंट दौड़ने से बसों की छतों पर बैठने वाले यात्रियों की जान माल की सुरक्षा के प्रति खतरे को देखते हुए श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने रविवार को एक विशेष खबर का प्रकाशन प्रमुखता से किया। खबर प्रकाशन के बाद प्रशासनिक हलकों में समस्या पर चर्चा प्रारंभ हो गई और उपखंड अधिकारी डॉ. दिव्या चौधरी ने सीओ श्रीडूंगरगढ़ दिनेश कुमार को इस मामले में एक्शन लेने की बात कही। सीओ दिनेश कुमार ने तुरंत थानाधिकारी को बीदासर रूट की इन बसों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। थानाधिकारी वेदपाल शिवराण ने बताया कि इस रूट पर चलने वाली बसों की जानकारी ली गई तथा इस रूट पर सुबह 8 बजे व शाम 8 बजे की बस में नागरिक छतों पर सफर करने की सूचना मिली। रविवार शाम 8 बजे की बस से लोगों को उतारा गया व समझाईश की गई। वहीं बस संचालकों को छत पर सवारियां नहीं बिठाने के लिए पाबंद कर दिया गया है। शिवराण ने बताया कि जिला परिवहन अधिकारी को भी फोटो वीडियो भेज कर पत्र लिख दिया गया है कि सभी बस संचालकों को पाबंद किया जाए। वहीं रेलवे स्टेशन अधीक्षक राजेन्द्र कुमार सोनी ने बताया कि रविवार को रेलवे कार्मिकों ने नागरिकों से समझाईश करते हुए जागरूकता का प्रयास किया। सोनी ने कहा कि रेल लाइनें अपने तय मानक के अनुसार ही पूरे देशभर में एक ही नियम से बनाई जाती है और नागरिक जागरूकता बरतें व प्रशासन सतर्क रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस ने बसों की छतों पर सवारी नहीं बिठाने के लिए बस संचालकों को किया पाबंद।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पुलिस ने नागरिकों से भी समझाईश की।