Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner-Recovered-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2024। ट्रोमा सेंटर के निर्माण में आ रही समस्याओं का शीघ्र निस्तारण कर ट्रोमा निर्माण का गति दी जाएगी जिससे गंभीर घायल मरीजों को समय पर पूरा ईलाज मिल सकें। ये आश्वासन अतिरिक्त जिला कलेक्टर डॉ. दुलीचन्द मीणा ने सोमवार को उपजिला अस्पताल में राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक में दिया। मीणा ने बैठक में ट्रोमा निर्माणकर्ता परिवार के हरिकिशन बाहेती से भवन निर्माण में आ रही समस्याओं के बारे जानकारी ली और उच्चाधिकारियों से बात कर इसके समाधान की बात कही। उन्होंने सोसायटी के एजेंडे पर चर्चा करते हुए सदस्यों ने भी अस्पताल की समस्याओं व व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। सोसायटी के सदस्यों ने लंबे समय से रिक्त पड़े महिला चिकित्सक के पद पर शीघ्र नियुक्ति की मांग की। सदस्यों ने बताया कि महिला चिकित्सक नहीं होने से गर्भवती महिलाओं को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल प्रभारी डॉ.एस के बिहानी ने अस्पताल में स्टाफ की कमी के बारे में जानकारी देते हुए महिला चिकित्सक, फिजिशियन व कई मेडिकल उपकरणों की आवश्यकता पर जोर दिया। बिहाणी ने अस्पताल में सुरक्षा कर्मी, नई एम्बुलेंस की भी आवश्यकता जताई जिस पर एडीएम ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। मीणा ने अस्पताल में मरीजों के लिए आवश्यक चिकित्सकीय सुविधा व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए लू व तापघात के मरीजों के लिए जरूरी प्रबंधन के लिए दिशा-निर्देश दिए। बैठक में डॉ. एसएस नागल, डॉ.जगदीश गोदारा, डॉ.दिनेश पड़िहार, रमाकांत शर्मा, प्रीतम जोशी सहित भवानीप्रकाश तावनिया, रमेश मूंधड़ा, मनोज डागा, जय बाहेती, भवानी सिद्ध मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। एडीएम दुलीचंद मीणा ने किया राजकीय उपजिला अस्पताल का निरीक्षण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मेडिकल रिलिफ सोसायटी की बैठक ली, की समस्याओं के समाधान पर चर्चा।