Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
9bb9cdade2f6d06d19d3e4e309748e37
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अगस्त 2020। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा योजना में जो पात्र है वे बड़ी संख्या में लोग वंचित है, जिनकी आर्थिक स्थिति खराब है उन्हें शीघ्र जोड़ा जाना चाहिए। यूथ कांग्रेस के देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना ने ये मांग बुधवार को उपखण्ड अधिकारी दिव्या चौधरी से मुलाकात कर उठाई। बाना ने क्षेत्र में खादय सुरक्षा योजना से वंचित पात्र नागरिकों को योजना का लाभ दिलवाने के लिए ग्रामवार अभियान चलाने का आग्रह किया है। बाना ने इस संबध में ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में गरीब एवं जरूरतमंद पात्र नागरिकों का इस योजना में चयन नहीं होने के कारण उन्हें अनाज के साथ चिकित्सा सुविधा भी नहीं मिल पा रही है एवं जरूरतमंद वृद्धों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा के अभाव में अत्यंत कष्ट सहने पड़ रहे है। बाना ने बताया कि बड़ी संख्या में ऐसे पात्र व्यक्ति भी है जिनके नाम किसी प्रकार की भूमि नहीं है लेकिन उनके पिता के नाम से होने के कारण उन्हें योजना से वंचित रखा गया है। जबकी ऐसे प्रकरणों में राशन कार्ड में जुड़े नामों की संख्या के आधार पर काल्पनिक हिस्सा मानते हुए योजना से लाभांवित किया जा सकता है। बाना ने योजना में पात्रता सिंचित भूमि दो हैक्टेयर अथवा असिंचित भूमि सात हैक्टयर तक होने के मापदंडों के बाद भी जिम्मेदार कार्मिक स्पष्ट आदेश नहीं होने का बहाना बना कर आवेदकों को पात्र नहीं मानने एवं योजना का लाभ लेने से वंचित रख देने का आरोप लगाते हुए इस संबध में स्पष्ट आदेश निकाल कर कार्मिकों को जनहित के कार्य हेतु सक्रिय करने की मांग की है। बाना ने उपखण्ड अधिकारी से मुलाकात कर इस संबध में अभियान चला कर जरूरतमंद लोगों को राहत देने की मांग की है।