Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2026। एक जरूरतमंद कन्या विवाह सिर पर आ गया और परिवार विवाह के बंदोबस्त नहीं कर पाया। बीती रात ही युवती का विवाह था और रविवार दोपहर तक परिवार विवाह की विभिन्न व्यवस्थाएं नहीं कर पाए। परिवार की स्थिति देखकर उनके जानकारों ने सक्रिय युवाओं से संपर्क किया और लोग सादगी से सहयोगी बने।
सामाजिक सरोकार व सामूहिक सहयोग के इस कार्य में आनंद जोशी, सुभाष जावा, श्याम गिरी व सीमा ने मदद का हाथ बढ़ाया। इन्होंने अनेक लोगों से संपर्क किया और पालिकाध्यक्ष मानमल शर्मा, एसआई हरिश गुर्जर, प्रदीप तंवर बीकानेर, कविता मारू, महेंद्र राजपूत, कुलदीप चौधरी, सरपंच सुनील दुगरिया, मनफुल दर्जी, सुंदरमल मोट सहित कई बिना नाम से भी लोग आगे आए। सभी के सहयोग से कुल 33,800 रूपए की सहायता राशि एकत्र हुई। इस राशि से चांदी की पायल, दो हाथ घड़ी, फ्रिज, बेड, ड्रेसिंग टेबल, एलईडी टीवी, दो दीवार घड़ी खरीदी गई। मोमासर बास की राखी बाई भी आगे आई व इस पुनीत कार्य में सहयोगी बनते हुए सामान के लिए 5100 रूपए सहित थाली में 3100 रूपए एक जोड़ी चांदी की पायल व 11 साड़ियां, बेडशीट भेंट दी। बारात आगमन से कुछ देर पहले ही ये लोग कन्या के घर पहुंचे और सारा सामान सौंप कर गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जरूरतमंद परिवार की मदद कर योगदान दिया। वधू के परिवार ने जब बारात दरवाजे पर खड़ी है और वधू के लिए कोई उपहार नहीं, ऐसे में मिली इस सहायता के लिए गद्गद भाव से सभी का आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए आगे आए लोग, तुंरत की विभिन्न व्यवस्था।