Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
IMG-20240620-WA0009
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2024। पूरे प्रदेश में ही अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाइयां सरकार द्वारा की जा रही है। जिले में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हो रही है और गुरूवार सुबह सुबह बाजार खुलने से पहले ही अवैध अतिक्रमण हटाओ दस्ता बाजार पहुंच गया है। श्रीडूंगरगढ़ नगरपालिका ईओ सन्दीप विश्नोई के निर्देशों पर पालिका एसआई कमल चांवरिया की अगुवाई में पुलिस दल के साथ दस्ते ने बाजार में कार्रवाई की। यहां रानी बाजार में स्थित एक दुकान के बाहर चौकी तोड़ी गयी है। चांवरिया ने बताया कि रानी बाजार रोड पर एक दुकान 3 फुट रोड की ओर बढ़ी हुई थी। दुकान मालिक को नोटिस देने के बाद कई बार इसे हटाने के निर्देश दिए गए। आज पालिका दस्ते ने कार्रवाई की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अवैध निर्माण के खिलाफ पालिका के अतिक्रमण हटाओ दस्ते ने की कार्रवाई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अवैध अतिक्रमण किया ध्वस्त।