Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner-Recovered
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2024। बीकानेर प्रेस क्लब के अध्यक्ष भवानी जोशी, सचिव कुशालसिंह मेडतिया और शिव भादाणी ने पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम को ज्ञापन देते हुए अनाधिकृत रूप से वाहनों पर प्रेस लिखवाने वाले गाड़ी मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने ऐसे दुपहिया, तिपहिया और चौपहिया वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की मांग की जिनका प्रेस से कोई सरोकार नहीं है। कुशालसिंह मेड़तिया ने बताया कि एसपी ने सभी थानों तक इसकी सूचना देने और ऐसा वाहन पाए जाने की स्थिति में नियमानुसार सख्त कार्यवाई करने का आश्वासन दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रेस क्लब के अध्यक्ष व सचिव ने दिया एसपी को ज्ञापन।