Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
श्रीडूंगरगढ़ से अर्ज लेकर आचार्यश्री महाश्रमण के दर्शन को पहुंचें कार्यकर्ता
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 मई 2022। आगामी 23-24-25 जून को श्रीडूंगरगढ़ शहर में अध्यात्म और अहिंसा की गंगा बहेगी और मौका होगा तेरापंथ धर्मसंघ के 11वें आचार्य, आचार्यश्री महाश्रमण जी के सानिध्य का। इस सानिध्य के दौरान श्रीडूंगरगढ़ के सकल समाज को अधिकाधिक प्रेरणीय लाभ मिल सके इसके लिए रविवार को श्रीडूंगरगढ़ से कार्यकर्ताओं की एक टोली सरदारशहर पहुंची एवं आचार्यश्री के अरज लगाई। श्रीडूंगरगढ़ अणुव्रत समिति अध्यक्ष विजयराज सेठिया ने बताया कि आचार्यश्री के प्रवास के दौरान श्रीडूंगरगढ़ के प्रबुद्धजनों की अणुव्रत संगोष्ठी आयोजित करवाने की अरज लेकर समिति मंत्री केएल जैन, उपाध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी, कार्यसमिति सदस्य करणीसिंह बाना, शुभकरण पारीक, विशाल स्वामी आदि सरदारशहर पहुंचे एवं आचार्यश्री के दर्शन कर अरज लगाई। आचार्यश्री ने ऐसे आयोजनों के द्वारा अणुव्रत के माध्यम से स्वस्थ समाज का निर्माण संभव होना बताया एवं कार्यकर्ताओं को शुभ आर्शीवाद दिया।