Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
news
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 24 जून 2022। आचार्यश्री महाश्रमण के श्रीडूंगरगढ़ प्रवास के दूसरे दिन फिर से कस्बे की गलियों में चारों ओर जय जय महाश्रमण, जय जय ज्योतिचरण गूंजायमान हुआ। मौका था दो दिन और एक रात के प्रवास स्थल धोलिया नोहरे से विहार कर दो रात और एक दिन के प्रवास स्थल तेरापंथ भवन उपरलो में पदार्पण करने का। आचार्यश्री अपनी धवल सेना के साथ शुक्रवार के सूरज की तपिश कम होने के साथ ही विहार कर गए और धोलिया नोहरे से तेरापंथ भवन उपरलो तक एक ओर गाजे बाजे के साथ भव्य स्वागत जुलूस शुरू हो गया। जुलूस में बड़ी संख्या में ज्ञानशाला, किशोर मंडल, कन्या मंडल, युवक परिषद, जैन सभा, महिला मंडल से जुड़े स्वयंसेवक, स्वयंसेविका शामिल हुई। हर कंठ से आचार्यश्री के जयकारे गूंजे और रानी बाजार होते हुए आचार्यश्री भवन पहुंचे। मालू भवन व ओसवाल पंचायत भवन के पास बड़ी संख्या में खड़े श्रावकों को दर्शन दिए। पूरे रास्ते में अनेक स्थानों पर आचार्यश्री का स्वागत किया गया।

आचार्यश्री के पगलिया से भाव विभोर हुए श्रावक, हृदय में श्रद्धा, आंखों में आंसू लिए किया अभिनंन्दन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आचार्यश्री महाश्रमण शुक्रवार शाम को तेरापंथ भवन धोलिया नोहरे पहुंचे तो भवन की संस्था आचार्यश्री महाप्रज्ञ जन कल्याण केंद्र के समस्त ट्रस्टी, पदाधिकारी, कार्यकर्ता भाव विभोर हो उठे। यहां पर ट्रस्ट अध्यक्ष पृथ्वीराज बोथरा, मंत्री पन्नालाल पुगलिया, कोषाध्यक्ष फुसराज पुगलिया, ट्रस्टी रिद्धकरण लूणिया, बजरंगलाल सेठिया, भीकमचंद गोठी, जसराज मालू, नरेंद्र डागा, आदि ने नतमस्तक होकर गुरुश्री सहित समस्त मुनिजनों का अभिनंन्दन किया। यहां पहुंचने पर राजगुरु पंडित देवीलाल उपाध्याय, पंडित रामदेव उपाध्याय, पंडित कैलाश शास्त्री ने स्वस्ति वाचन किया और कस्बे में संचालित सेवाधाम छात्रावास के बच्चों ने भी आचार्यश्री का अभिनंन्दन किया। यहां हजारो की संख्या में मौजूद श्रावक-श्राविकाओं को आचार्यश्री ने स्नेह आशीर्वाद दिया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ भवन उपरलो पदार्पण पर ट्रस्टियों ने किया भाव भरा अभिनंन्दन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। धोलिया नोहरे से तेरापंथ भवन उपरलो तक के विहार के दौरान रास्ते मे हजारो नागरिको ने किए गुरु दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जुलूस में बड़ी संख्या में शामिल हुई कन्या मंडल की स्वयंसेविकाये।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रास्ते मे जगह जगह हुवा अभिनंन्दन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवाधाम में पालन पोषण लेने वाले बच्चों ने भी किये गुरु दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रास्ते भर चलता रहा आशीर्वाद का क्रम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तेरापंथ भवन धोलिया नोहरे में हजारों श्रधालुओ ने किए गुरु दर्शन।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जुलूस में शामिल हुए हजारो लोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। स्वागत जुलुस में शामिल रहे बैंड।