Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसंबर 2024। खाद्य नागरिक एवं आपूर्ति विभाग के एक अधिकारी के खिलाफ कस्बे के एक राशन डीलर ने द्वेषतापूर्ण कार्रवाई करने के आरोप लगाए है। वार्ड 2 के उचित मूल्य दुकानकार विकास प्रजापत ने विभाग के मुख्य शासन सचिव, संभागीय आयुक्त, जिला कलेक्टर, जिला रसद अधिकारी सहित उपखंड अधिकारी को पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। विकास ने विभाग में कार्यरत प्रवर्तन निरीक्षक मनीष अवस्थी के खिलाफ आरोप लगाते हुए उनके द्वारा की जा रही अनियमितताओं की जांच करवाकर उसे न्याय देने की मांग की है। परिवादी ने बताया कि अधिकारी ने जानबूझकर उसकी रिपोर्ट का जवाब नहीं देकर उपभोक्ताओं को परेशान करने, द्वेषतापूर्ण 21 अगस्त 2024 को उसका प्राधिकार पत्र निलम्बित करवाने, उसके द्वारा चार्ज एक अन्य डीलर को देने पर उसके खाते में जुलाई माह का उसका कमीशन डालकर उसके हक का कमीशन उसे नहीं देने के आरोप लगाए। परिवादी ने बताया कि उसके प्राधिकार पत्र निलम्बित करने पर 24 अगस्त को हाईकोर्ट ने स्थगन का आदेश दिया है। उसने उच्चाधिकारियों से कार्रवाई करने व उसे न्याय देने की मांग की है।