Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 जून 2025। अपने ननीहाल आई 8 वर्षीय व 9 वर्षीय दो मासूम मौसेरी बहनों के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। सीओ श्रीडूंगरगढ़ ने संवेदनशील मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए पाक्सो सहित गंभीर धाराओं में दर्ज मामले में जुर्म प्रमाणित पाए जाने पर दोनों बालिकाओं के अपराधी 50 वर्षीय श्रीभगवान पुत्र रूघाराम सोनी निवासी सुरजनसर को शुक्रवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। विदित रहें आरोपी गांव सुरजनसर से आडसर रोड़ पर शिव मंदिर बना कर उसमें पूजारी बना हुआ था एवं तांत्रिक कार्य भी करता था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पूर्व में गांव बीदासर में ज्वैलर्स के घर में लूट एवं पांच निर्मम हत्याएं करने के आरोप में करीब 21 सालों तक जेल काट चुका है एवं कुछ वर्षों पहले जेल से परमानेंट पैरोल पर बाहर आकर आडसर-सुरजनसर मार्ग पर अपना मंदिर स्थापित कर रह रहा था। सीओ निकेत पारीक ने बताया कि आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। आरोपी नंगें पांव घूम रही बालिकाओं को नई चप्पल दिलवाने व प्रसाद खिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया था एवं दुष्कर्म का प्रयास किया था।