Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जुलाई 2026। श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव से 25 वर्षीय एक पीड़िता ने घर के बाहर निकलने पर एक आरोपी द्वारा उसे जबरन गाड़ी में अपहरण कर ले जाने का मामला दर्ज करवाया है।
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि 9 जून की दोपहर करीब 1.30 बजे वह अपने घर में घुस आई गाय को निकालने बाहर आई। तभी एक काले शीशे की कार उसके पास आकर रूकी और कार में पीछे बैठा रतनगढ़, लूछ निवासी मनीष ब्राह्मण ने उसका हाथ पकड़कर कार में घसीट लिया। उसका मुंह भींच कर बंद कर दिया तो चाकू से गला काट देने की धमकी दी। आरोपी उसे पहले जोधपुर व उसके बाद जयपुर ले गया। आरोपी ने पीड़िता से मारपीट की व चाकू दिखाकर कई बार दुष्कर्म किया, उसके अश्लील वीडियो बना लिए। उसे दो दिन जोधपुर व 12 दिन जयपुर में अलग अलग स्थानों पर रखा। आरोपी उसे जयपुर से चूरू पुलिस थाने ले गया और उसके पक्ष में बयान देने की धमकी दी। आरोपी ने उसके बेटे व भाई को जान से मारने की धमकी देकर 2022 में राजलदेसर थाने में दर्ज दुष्कर्म का मुकदमा उठाने की बात कही। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ श्रीडूंगरगढ़ को दी गई है।