Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 मार्च 2024। आज सुबह दो परिवारो में हुई मारपीट का विवाद थाने में दर्ज दो मामलों के रूप में सामने आया है। एक पक्ष ने हत्या व लड़की भगाने के तथा दूसरे पक्ष ने मारपीट के आरोप लगाकर परस्पर मामले दर्ज करवाए है।
परिवादी का फूटा सिर, पिता की हुई मौत, सात नामजद सहित, अन्यों के खिलाफ आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आड़सर बास निवासी 40 वर्षीय जेठमल उर्फ जेठाराम पुत्र हरिराम सुथार ने मामला दर्ज करवाते हुए पुलिस को बताया कि 25 फरवरी की रात उसकी भतिजी को पड़ौस में रहने वाला भरत पुत्र गुलाबचंद दर्जी दिल्ली ले गया। छानबीन के बाद पुलिस की सहायता से युवती को 29 फरवरी को ढूंढ लिया गया। परिवादी ने बताया कि युवती ने पिता के साथ जाने की बात कही व हमारे साथ घर आ गई। आज सुबह परिवादी अपने पिता हरिराम पुत्र गोपालराम सुथार की तबीयत ठीक नहीं होने पर उन्हे दिखाने जाने के लिए घर से निकले। वे अपने भाई प्रह्लाद के साथ चौराहे पर खड़ी कार तक पहुंचे तो गुलाबचंद पुत्र रूघलाल, गुलाबचंद के पुत्र भरत व मनीष, उसकी पत्नी, पुत्री प्रसन्ना, नरेन्द्र पुत्र प्रहलाद, गुलाबचंद का जवांई व दो तीन अन्य जने हाथों में लाठियां लेकर रास्ता रोक कर खड़े हो गए। आरापियों ने उन पर हमला कर दिया व वृद्ध हरिराम साथ धक्का मुक्की करते हुए मारपीट करने लगे। आरोपियों ने परिवादी के सिर पर लाठी से मारा जिससे उसका सिर फूट गया। उसके पिता व भाई प्रहलाद ने बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने प्रहलाद के साथ मारपीट की। परिवादी ने बताया कि मारपीट से हरिराम बेसुध होकर गिर गए व आरोपी मौके से भाग गए। दोनों पीड़ित भाईयों ने हरिराम को संभाला तो उनकी सांस नहीं चल रही थी। उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्या व मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच थानाधिकारी इंद्रकुमार को दे दी है।
घर में घुसकर मारपीट करने व लज्जा भंग का आरोप।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दूसरे पक्ष के गुलाबचंद पुत्र रूघलाल दर्जी निवासी कालूबास ने जेठाराम व प्रह्लाद पुत्र हरिराम, विक्रम पुत्र ओमप्रकाश सुथार निवासी आड़सर बास सहित अन्य सात आठ जनों के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी आज सुबह लाठियां लेकर एक राय से उसके घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे। परिवादी को जान से मारने की नियत से उस पर हमला करते हुए उसे पटक दिया व मारपीट करने लगे। तभी पीड़ित की पत्नी मुन्नीदेवी, बहू प्रिया, पुत्र मनीष व भरत, पुत्री प्रसाना ने आकर बीच बचाव किया। आरोपियो के वार से मुन्नीदेवी का सिर फूट गया व हाथ पर भी चोंटे आई। बहू के साथ मारपीट कर उसकी लज्जा भंग की। सभी ने एकराय होकर पूरे परिवार के साथ मारपीट की। हल्ला होने पर पड़ौसी व परिजन आ गए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एसआई इंद्रलाल को दे दी है।