Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
OKLJJ
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अक्टूबर 2021। रविवार शाम को अंधेरा ढलने के साथ ही नेशनल हाइवे पर एक हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाइवे पर स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय के सामने शाम करीब 6.30 पर एक गोवंश में बाइक सवार टकरा गया। हादसे में धमाका होने से कार्यालय में मौजूद यूथ कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष हरिराम बाना अपने कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुँचे। घटना में घायल कस्बे के कालुबास निवासी युवक को संभाला और बिना कोई देर किए अपनी गाड़ी में लेकर ही हॉस्पिटल पहुंचाया है। बताया जा रहा है कि घायल अपने घर से सब्जी लेकर खेत जा रहा था और हाइवे पर उसकी टक्कर गाय से हो गई। घटना में क्षतिग्रस्त बाइक को पास में स्थित पम्प पर खड़ी करवाई गई है ओर गाय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में शाम होते ही हाइवे पर चलने वाले वाहनों ओर बेसहारा गोवंश दोनो की शामत आ रही है। हाइवे पर आए दिन होने वाले हादसों में गौवंश सहित इंसानी जानमाल को भी खासा नुकसान हो रहा है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक।