Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 11 मई 2024। हादसों का हाइवे बन चुका नेशनल हाइवे 11 रतनगढ़ से बीकानेर तक एकदम खतरनाक हालातों से गुजर रहा है। यहां फोर लेन के अभाव में हर दिन हादसे हो रहे हैं और शनिवार सुबह सुबह ही ऐसा ही हादसा बीकानेर से यूपी जा रही गाड़ी के साथ हुआ। बीकानेर से आर्मी जवान का परिवार बीकानेर से कानपुर जाने के लिए रवाना हुआ था। रास्ते मे करीब 7.30 बजे जोधासर के पास उनकी गाड़ी तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित होकर मोड़ पर पलट गई। हादसे में गाड़ी सड़क से करीब 100 फ़ीट नीचे चली गई एवं पलटे खाने से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने पर टोल एम्बुलेंस व क्विक रिलीफ वाहन व शेरुणा पुलिस मौके पर पहुंची। गाड़ी में 5 जने सवार थे जिनमें से 30 वर्षीया प्रियंका पत्नी प्रभात को अधिक चोटें आई व अन्य 4 जनों को हल्की चोटें आई। घायल को श्रीडूंगरगढ़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां से उसे बीकानेर रैफर कर दिया गया। अन्य घायलो को टोल एम्बुलेंस में ही टोल कम्पनी के मेडिकल स्टाफ ने प्राथमिक उपचार दिया। क्षतिग्रस्त गाड़ी को भी बीकानेर भेजा गया।