Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 दिसंबर 2025। लापरवाही से गाड़ी चलाकर एक युवक को टक्कर मारने के आरोप में घायल के भाई ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है।
थानाधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि बीदासरिया निवासी भंवरलाल पुत्र मालाराम नायक ने पुदंलसर निवासी विक्रम सिंह पुत्र ईश्वर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि उसके भाई भागुराम ने पुदंलसर की रोही में खेत काश्त पर ले रखा है। 5 दिसंबर 2025 को वह मंडी में ग्वार बेचकर मोटरसाइकिल पर अपने खेत जा रहा था। वह पुंदलसर मार्ग पर स्थित बालाजी मंदिर के पास स्थित जीएसएस के पास पहुंचा तो उसी समय एक बोलेरो जिसे आरोपी चला रहा था, ने लापरवाही व तेज गति से उसके भाई की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया व कोमा की स्थित आईसीयू बीकानेर में भर्ती है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को सौंप दी है।