Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मार्च 2024। आगामी गर्मी के दिनों को देखते हुए क्षेत्र के लिए बड़ी राहत की खबर विधायक की ओर से आई है। विधायक ताराचंद सारस्वत ने बताया कि लगातार पेयजल समस्याओं से परेशान ग्रामीणों को राहत दिलवाने के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैयालाल चौधरी को लिखित पत्र देकर उनसे स्वीकृतियां जारी करने का आग्रह किया। चौधरी ने आगामी गर्मी का मौसम देखते हुए क्षेत्र के लिए स्वीकृतियां जारी कर दी है। क्षेत्र के गांव पूनरासर, गुंसाइसर बड़ा, मोमासर, आडसर, रीड़ी, सत्तासर, सोनियासार शिवदान सिंह, सोनियासर मिठिया, झंझेऊ, जोधासर गांवों के ट्यूबवेल शामिल है। इसी के साथ रीड़ी व धीरदेसर पुरोहितान सहित अनेक ट्यूबवैलों पर नए मोटर पंप सेट के कार्य भी किए जाएंगे। विधायक ने बताया कि कई अन्य गांवों के ट्यूबवेल के लिए भी शीघ्र ही स्वीकृति जारी करवाने के प्रयास किए जा रहें है। सारस्वत ने टाइम्स को बताया कि वे जनभावनाओं के अनुरूप क्षेत्र की समस्याओं को बारीकी से मिटाने का पूरा प्रयास करेंगे। इन गांवो में सारस्वत समर्थकों व ग्रामीणों ने उनका आभार जताया है।