Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मार्च 2022। मंगलवार को महिला दिवस पर आयोजित सिणगार उत्सव-2022 के रंगारंग आयोजन में मिस बणी ठणी का ताज कस्बे की आँचल थेपडा ने पहना वहीं मिसेज बणी ठणी का खिताब अंकिता सोनी ने हासिल किया। मिस बणी ठणी की पहली रनरअप कोमल राजपुरोहित बनी व दूसरी रनरअप का खिताब आकांक्षा दुगड़ ने अपने नाम किया। मिसेज बणी ठणी में पहली रनरअप सारिका जैन रही तथा दूसरी रनरअप का खिताब कैलाश राजपुरोहित ने जीता। बड़ी संख्या में महिलाओं व युवतियों ने सौंदर्य प्रतियोगिता में भाग लिया व तीनों राउंड में शानदार परफॉर्मेंस दी। महिलाओं व युवतियों ने उत्साह के साथ केट वॉक की व टेलेंट रांउड में कविताओं व नृत्यों की प्रस्तुतियां दी। फाइनल राउंड में ब्रेन विथ ब्यूटी की तलाश की गई जो जज के प्रश्नों के उत्तर देने के बाद चार सदस्य ज्यूरी द्वारा तय की गई। बीकानेर से आई ज्यूरी टीम में करिश्मा मोदी, दीक्षा शर्मा, मेघा दुजारी, रेशमा वर्मा शामिल रही। ज्यूरी मेंबर्स ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के भव्य आयोजन की सराहना की व सभी महिलाओं को प्रेरणीय बताया। बता देवें ज्यूरी मेंबर्स ने विजेताओं को ताज पहनाए व जेपी ज्वेलर्स की ओर से अयोध्या सोनी व आरती सोनी ने चांदी के सिक्के उपहार में दिए गए। करणी काया ब्यूटी पार्लर की संचालिका उमा ने विनर्स को पार्टी मेकअप व हेयर कट के कूपन उपहार में दिए। समारोह में बेस्ट ड्रेस का अवार्ड डिम्पल सोनी, बेस्ट ज्वेलरी पूजा प्रजापत, बेस्ट हेयर स्टाइल उर्मिला सुथार, बेस्ट स्माइल करूणा स्वामी, तथा बेस्ट पर्सनलिटी निम्मी गोलछा ने हासिल किया। समारोह में डांस प्रतियोगिता के पुरस्कार प्रतिभा सोमानी, गांव बेनिसर ग्रुप, प्रिया बिहानी व मोनिका सिंह को दिए गए। बता देवें यहां मंच पर गत वर्ष की विजेता मिस श्रीडूंगरगढ़ आकांक्षा भोजक, प्रथम रनरअप सुरभि भोजक, दूसरी रनरअप पूजा भूतड़ा तथा मिसेज श्रीडूंगरगढ़ संजू सोनी, प्रथम रनरअप सपना सोनी व दूसरी रनरअप कविता गौड़ को श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की ओर से मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सिणगार उत्सव-2022 के पूरे समारोह का प्रभावी मंच संचालन श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की खुशबू स्वामी ने किया तथा श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की ओर से संपादक कपिला स्वामी ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए सभी महिलाओं व युवतियों का आभार व्यक्त किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मिस बणी ठणी का अवार्ड जीता आंचल थेपड़ा ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मिसेज बणी ठणी का अवार्ड हासिल किया अंकिता सोनी ने जजों ने पहनाया ताज।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। फाइनल राउंड में पहुंची युवतियों ने दिए जजों के प्रश्नो के उत्तर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बेस्ट ड्रेस का अवार्ड डिंपल ने हासिल किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सौदंर्य प्रतियोगिता की सभी विजेताओं को करणीकाया पार्लर की ओर से मेकअप व हेयर कट के कुपन दिए गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रतिभागियों ने की शानदार केटवॉक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थानी रंगो में सजी धजी युवतियों ने स्टेज पर दी परफोरमेंस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शानदार राजस्थानी नृत्य की प्रस्तुति दी राज्य स्तरीय नृत्यागंना कुमकुम सेवग ने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गत वर्ष की विजेताओं को मोमेटों दिए गए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बेनीसर से युवतियों की टीम आई नृत्य प्रस्तुति के लिए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हर उम्र व वर्ग की महिलाओं ने लिया समारोह में भाग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। खुली नृत्य प्रतियोगिता में अनेक युवतियों ने भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक महिलाओं ने केटवॉक में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। महिला दिवस की थीम समानता थी और श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के आयोजन में समानता नजर आई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सज धज कर आई महिलाओ ने उत्साह से समारोह में भाग लिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नृत्य प्रतियोगिता में अवार्ड जीता मोनिका ने।