Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 जुलाई 2022। सूडसर उपतहसील में मिलाए जाने का विरोध लखासर हल्का के गांवों के ग्रामीण कल आक्रोश रैली निकाल कर करेंगे। बता देवें लखासर में सूडसर में शामिल नहीं करने की मांग को लेकर ग्रामीण धरने पर बैठे है और आज धरना स्थल पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया रैली का निर्णय लिया है। संघर्ष के लिए गठित समिति का धरना छठे दिन जारी रहा और आज धरने को समंदसर सरपंच प्रतिनिधि ईमीलाल गोदारा ने सम्बोधित करते हुए एकजुट होकर संघर्ष को तेज करने की बात कही। गोदारा ने बताया कि राजस्व मंत्री से मुलाकात कर उन्होंने सीएम तक समस्या को पहुंचाने का प्रयास किया है। धरने पर लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोवर्धन खिलैरी, रामसिंह, लक्ष्मण राम खिलैरी, सांवरमल, लाधुराम खिलैरी, डुंगरराम, महेंद्र सिंह, गुलाब सिंह शामिल हुए। गांव समंदसर में मांगीलाल गोदारा, हनुमान खाती, नानुराम, किशनलाल, रामनिवास, दिनेश शर्मा, लालचंद, मघाराम शर्मा, गोरधन, प्रभुराम शर्मा, मोहनराम व प्रकाश शामिल हुए। गांव बेनीसर से उत्तमनाथ सहित ग्रामीण, भोजास से राजु सिंह सहित अनेक ग्रामीण शामिल हुए। मणकरासर से अर्जुन, रामजी, धन्नाराम, हिराराम, भीखाराम, रेंवतराम तथा राजपुरा से बहादुर सिंह, भादर सिंह, बिंझासर से नानूजी नैण, संरपच प्रतिनिधि सोहन नैण, तोलाराम नैण, सावतराम नैण, पूर्णाराम, खिंयाराम मौजूद रहें। सभी ने मिलकर रैली की तैयारियों पर चर्चा करते हुए गाड़ियों की व्यवस्था की गई।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। लखासर में कल निकलेगी आक्रोश रैली।