Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttttttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 मई 2024। गर्मी से निजात पाने के लिए छत पर सोने गए 24 वर्षीय युवक की नींद में ही छत से गिरने से मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा क्षेत्र के गांव ठुकरियासर में मंगलवार रात को हुआ। जहां गांव बिग्गाबास रामसरा निवासी 24 वर्षीय युवक दामोदर जाखड़ अपने ननीहाल आया हुआ था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को दामोदर अपने मामा के बेटे भाई के साथ खेत में बने घर की छत पर सोने गया था। छत की दिवार छोटी होने के कारण वह नींद में ही रात को करीब 1-1.30 बजे छत से गिर गया। परिजन उसे श्रीडूंगरगढ़ लेकर आए जहां से मृत घोषित कर दिया गया। श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय में मृतक के शव का पोस्टर्माटम किया जा रहा है।