Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2024-05-26 at 19.00.48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 मई 2024। रविवार को भीषण गर्मी का कहर क्षेत्र में नजर आया। बाजार में ही नहीं पूरे कस्बे की गलियों, ग्रामीण अंचल में गर्मी का लॉक डाउन नजर आया। आज दोपहर तापमान का पारा 48 डिग्री को पार कर गया। दोपहर को मुख्य बाजार की घास मंडी रोड की ओर एक मोटरसाइकिल सवार अचानक गश खाकर गिर गया। गनीमत रही उसे चोटें नहीं आई और एक युवक ने उसे संभाला तो सवार ने अचानक चक्कर आ जाना बताया। वहीं ग्राम पंचायत मोमासर द्वारा गर्मी से ग्रामीणों को राहत दिलवाने के लिए अनेक कदम उठाए गए है। उपसरपंच जुगराज संचेती ने बताया कि गर्मी से राहत के लिए मुख्य बाजार के मुख्य चौराहों पर पानी का छिड़काव किया गया। पशुओ के लिए बनी खेलें भरी गई व पक्षियों के लिए भी दाने-पानी की व्यवस्था की गई है। टेंकर से पीपल के वृक्षों में पानी डलवाया गया है। जिन घरों में पानी की किल्लत है उन घरों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की गई। संचेती ने बताया कि आगामी 15 दिन तक ये व्यवस्था जारी रहेगी जिससे ग्रामीणों को राहत मिल सकें। संचेती ने पंचायत में बच्चों व बुजुर्गों को लू से बचने की अपील करते हुए ग्रामीणों से दोपहर 12 से 4 बजे तक घर में ही रहने का आह्वान किया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चक्कर आने से गश खाकर गिरा मोटरसाइकिल सवार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मोमासर में पंचायत ने प्रारंभ की जल सेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पेयजल किल्लत वाले घरों तक पहुंचा रहे पेयजल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दिनभर रहा लॉकडाउन, नहीं निकले लोग घरों से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शाम सात बजे तक दुबके रहें छाया में कबूतर।