Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 जनवरी 2024। 2024 के पहले दिन दुख:द खबर क्षेत्र के गांव बाडेला से आई है। इलाके में पड़ रही कड़ाके की ठंड में बीती रात एक युवक की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचे हेड कांस्टेबल आवड़दान ने बताया की बाडेला निवासी 31 वर्षीय बृजलाल पुत्र लालाराम बावरी की रात बाडेला की रोही में सड़क किनारे मौत हो गयी है। पुलिस कार्रवाई के बाद मृतक के शव का पोस्ट मार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रविवार को युवक अपने पिता के साथ लकड़ी बेचने बीदासर गया था। वहां से लौटने के दौरान दोनों बाप बेटा बस से धोलपालिया के पास उतरे व पैदल ही अपनी ढाणी की ओर चल पड़े। युवक पीछे रह गया व पिता आगे निकल गए। युवक सड़क किनारे गिर गया और संभवतः बेहोश हो गया होगा। जिससे वह उठ नहीं पाया और सर्दी में रात भर सड़क किनारे रहने से ठंड में उसकी मौत हो गयी। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस को जानकारी मिलने के बाद शव को अस्पताल लाया गया।