Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

एक युवक ने खेत में फंदा लगाकर दी जान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नोखा थाना क्षेत्र में 22 वर्षीय एक युवक ने खेत में फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। हिम्मटसर निवासी भागीरथ पुत्र कानाराम मेघवाल ने पुलिस को बताया कि उसके 22 वर्षीय भाई राकेश की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। मंगलवार सुबह 9 बजे वह खेत पर जाने का कहकर घर से निकला और खेत में खेजड़ी के पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी अमित कुमार को दी है।
कीटनाशक के असर गवांई युवक ने जान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बज्जू थाना क्षेत्र में 2 एमकेडी निवासी 35 वर्षीय हसन खां पुत्र कालू खां ने कीटनाशक के असर से अपने प्राण गवां दिए। मृतक के पिता कालूखां ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि खेत में कीटनाशक के छिड़काव करने के दौरान सोमवार को वह कीटनाशक के प्रभाव में आ गया। दौराने ईलाज उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच एएसआई बीरबलराम को दी गई है।
पानी के साथ मामूली कीटनाशक चले जाने से अधेड़ की मौत हुई।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रणजीतपुरा थाने में चक 12 बीडीवाई बरसलपुर निवासी 51 वर्षीय हंसराज गोदारा की कीटनाशक के असर से मौत हो गई। मृतक के पुत्र विकास ने पुलिस को बताया कि उसके पिता 30 दिसबंर को सुबह के समय अपने खेत में स्प्रे कर रहें थे। उसी दौरान पानी पी लेने से कुछ अंश स्प्रे का शरीर में चला गया। उन्हें 30 दिसबंर को ही पीबीएम में भर्ती करवाया गया जहां ईलाज के दौरान सोमवार को उनकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया व मर्ग दर्ज कर जांच थानाधिकारी चंद्रजीतसिंह भाटी को दी गई है।