Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 अगस्त 2024। खेत में स्प्रे करते हुए स्प्रे के असर से किसान पुत्रों की अकाल मौत की अनेक घटनाएं क्षेत्र में होने लगी है। इंदपालसर हीरावतान निवासी सीताराम पुत्र चांदाराम मेघवाल की स्प्रे चढ़ने से पीबीएम में ईलाज के दौरान बीती रात मौत हो गई है। मृतक के ताऊ के लड़के भाई कोझाराम पुत्र नाथाराम मेघवाल ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब 1.30 बजे सीताराम खेत में स्प्रे कर रहा था। स्प्रे के असर से उसकी तबीयत बिगड़ी तो परिजन उसे श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल लेकर आए जहां से उसे बीकानेर रेफर कर दिया। बीकानेर में ईलाज के दौरान बीती रात 1 बजे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर हैड कांस्टेबल लक्ष्मण नेहरा को दे दी है।