Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2023-04-17 at 9.29.39 PM
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 17 अप्रेल 2023। श्रीडूंगरगढ़ कस्बे के आडसर बास निवासी एक महिला ने गांव बाना निवासी दो महिलाओं सहित चार जनों के खिलाफ भूखण्ड़ पर कब्जे के लिए मारपीट करने एवं लज्जा भंग कर जातीसूचक गालियां देने का मामला दर्ज करवाया है। मामले के जांच अधिकारी सीओ दिनेश कुमार ने बताया कि पीड़िता ने बाना निवासी गंगाराम जाट और उसकी पत्नी,खेताराम जाट ओर उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। जिसमें पीड़िता ने आरोपियों के खिलाफ सरदारशहर रोड पर भूखण्ड पर कब्जे का प्रयास करने, सामान चोरी करने, मारपीट व लज्जा भंग करने व जातिसूचक गालिया निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।