Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
008
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अप्रेल 2023। अपनी बहन के यहां जाते हुए एक महिला हादसे का शिकार हो गई और महिला का शव गांव पहुंचा तो परिवार सहित गांव में शोक की लहर छा गई। गांव बींझासर की सावित्री देवी पत्नी रामदयाल शर्मा की सड़क हादसे में मौत हो गई है। महिला चार बेटियों व एक बेटे की माँ थी और लूणकरणसर में स्थित बामनवाली गांव में अपनी बहन के यहां जाने के लिए रवाना हुई थी। महिला अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर मंगलवार सुबह करीब 11 बजे बीझांसर से निकली और बामनवाली से पहले ही हादसे का शिकार हो गई। रिश्तेदारों ने महिला को पीबीएम असप्ताल पहुंचाया परंतु मंगलवार शाम करीब 7 बजे महिला की मौत हो गई। नागौर के नजदीक नौकरी करने वाले मृतका के पति व गांव से परिजन पीबीएम पहुंचे। महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो घर में मातम छा गया और ग्रामीणों ने परिजनों को सांत्वना दी।