Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-09-06 at 21.14.29
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स, 6 सितंबर 2026। क्षेत्र के गांव धीरदेसर पुरोहितान में रविवार को राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (रालोपा) ने चुनावी माहौल के बीच शक्ति प्रदर्शन किया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीजे के साथ विशाल वाहन रैली निकाली तथा गांव की मुख्य सड़क पर रालोपा के कार्यालय का शुभारंभ किया। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. विवेक माचरा ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान डॉ. माचरा ने क्षेत्र की चुनावी राजनीति में सक्रिय भाजपा, कांग्रेस और माकपा पर तीखे राजनीतिक प्रहार किए। उन्होंने कहा कि तीनों बड़े दल लंबे समय से सत्ता और राजनीति में हैं, लेकिन आम गरीब, किसान, मजदूर और युवा की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं कर पाए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय बड़े दलों के नेता जनता के बीच पहुंचते हैं, लेकिन चुनाव के बाद आमजन की समस्याओं और उनकी आवाज को अपेक्षित महत्व नहीं मिलता। माचरा ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस की राजनीति सत्ता के इर्द-गिर्द घूमती रही है, जबकि आमजन को रोजगार, किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य, युवाओं को अवसर और गांवों को मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता है। उन्होंने माकपा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि केवल विरोध और बयानबाजी से जनता की समस्याओं का समाधान नहीं होगा, बल्कि जनहित के मुद्दों पर जमीन पर संघर्ष करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि रालोपा का उद्देश्य जाति और वर्ग की सीमाओं से ऊपर उठकर 36 कौम के आमजन की आवाज को मजबूत करना है। माचरा ने रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल को 36 कौम का नेता बताते हुए उनके किसान, युवा और आमजन से जुड़े मुद्दों को लेकर किए गए संघर्षों का उल्लेख किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी पंचायत चुनावी मैदान में पूरी मजबूती के साथ जुटने का आह्वान किया। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने डीजे के साथ विशाल वाहन रैली निकालकर अपनी ताकत का प्रदर्शन किया। कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में राजू भूकर, प्रभु सोनी, रेवंतराम भूकर, सुभाष भूकर, प्रभु भूकर, गुलाबचंद, सांवरमल, पूनम भूकर, लक्ष्मण भूकर, रामनिवास स्वामी, रामपाल भूकर, राजू सोनी, अनिल भूकर एवं बन्नाराम भूकर सहित बड़ी संख्या में युवा और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रैली में अनेक वाहन और ट्रेक्टर सहित बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ विवेक माचरा सहित अतिथियों ने फीता काटकर कार्यालय का उद्घाटन किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों का तिलक लगाकर अभिनंदन किया है।