Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-02-16 at 16.17.16
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 फरवरी 2025। प्रगतिशील युवा किसानों को विभिन्न राज्यों में कृषि एवं पशुपालन के नवीन तकनीक प्रशिक्षण हेतु कृषि विभाग की आत्मा परियोजना के तहत जिले के 40 किसानों के दल को 7 दिवसीय प्रशिक्षण हेतु साइना नेहवाल कृषि प्रौद्योगिकी प्रशिक्षण एवं शिक्षा संस्थान, चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के लिए रविवार सुबह रवाना किया गया। कृषि भवन बीकानेर से संयुक्त निदेशक कृषि मदनलाल, उपनिदेशक आत्मा परियोजना ममता, सहायक निदेशक कृषि राजूराम डोगीवाल व कृषि पर्यवेक्षक संघ के अध्यक्ष मालाराम जाट ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कृषि अधिकारी (उद्यान) मुकेश गहलोत ने बताया कि जिले में मशरूम उत्पादन की व्यापक सम्भावना के मध्यनजर आत्मा परियोजना अन्तर्गत मशरूम उत्पादन तकनीकी प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। इस दल में श्रीडूंगरगढ़ के सात किसान शामिल है। दल में शामिल प्रगतिशील किसान धीरदेसर चोटियान के रामलक्ष्मण चोटिया ने बताया कि हिसार रवाना हुए दल गांव कल्याणसर नया निवासी श्रवणराम गोदारा, रीड़ी के किसान मघनाथ व मगननाथ, लिखमादेसर के किसान बजरंगलाल, रणजीत, गिरधारी शामिल है। ये किसान आत्मा परियोजना के तहत प्रगतिशील किसान मशरूम उत्पादन पर 17 से 21 फरवरी तक हिसार में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस दौरान प्रशिक्षण प्रभारी और सहायक कृषि अधिकारी पांचूराम प्रताप तथा प्रशिक्षण सह प्रभारी तथा कृषि पर्यवेक्षक धरनोक जितेन्द्र सिंह दल के साथ रवाना हुए। कार्यक्रम में कृषि विभागीय अधिकारी रमेश भाम्भू, राकेश विश्नोई, सहायक प्रशासनिक अधिकारी संवर्ग से जंगबीर बेनीवाल, अनिल चौधरी, रसपाल मोटा, मनीष एसीपी व प्रगतिशील किसान उपस्थित रहें।

मशरूम उत्पादन के लिए विशेष अनुदान की योजना, पढें पूरी जानकारी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि अधिकारी (उद्यान) मुकेश गहलोत ने बताया कि उद्यान विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत मशरूम की खेती को बढ़ावा देने हेतु मशरूम उत्पादन, स्पॉन व कम्पोस्ट इकाई यूनिट स्थापना पर अनुदान दिये जाने का प्रावधान है। मशरूम उत्पादन इकाई स्थापना की लागत 20 लाख रुपए निर्धारित है। परियोजना लागत का 40 प्रतिशत अधिकतम 8 लाख प्रति इकाई क्रेडिट लिंक बैंक एंडिड अनुदान देय है। स्पॉन बनाने की इकाई स्थापना 15 लाख रुपए परियोजना लागत का 40 प्रतिशत अधिकतम 6 लाख रुपए प्रति इकाई क्रेडिट लिंक बैंक एंडिड अनुदान किसान को देय है। कम्पोस्ट इकाई स्थापना पर 20 लाख रुपए परियोजना लागत का 40 प्रतिशत अधिकतम 8 लाख रुपए प्रति इकाई क्रेडिट लिंक बैंक एंडिड अनुदान अधिकतम किसानों को स्वीकृत किया जा सकता है। परियोजना प्रस्ताव की लागत की कुल का लगभग 50-75 प्रतिशत तक का बैंक ऋण (बैंक टर्म लोन) लेना अनिवार्य होगा। यह ऋण अनुदान राशि से अधिक होना चाहिये। परियोजना प्रस्ताव के सक्षम स्तर से अनुमोदन उपरान्त प्रशासनिक स्वीकृति जारी की जावेगी। आवेदक द्वारा इकाई स्थापना का कार्य अधिकतम एक वर्ष अवधी में पूर्ण किया जाना जरूरी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रगतिशील किसानों का दल सात दिवसीय प्रशिक्षण के लिए रवाना हुआ, श्रीडूंगरगढ़ से सात किसान दल में शामिल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ से सात प्रगतिशील किसान लेंगे मशरूम की खेती का प्रशिक्षण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कृषि भवन से रवाना हुए दल को अधिकारियों ने दिखाई हरी झंडी।