Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अप्रैल 2024। क्षेत्र के गांव कोटासर में स्थित श्रीकरणी गौ सेवा समिति की गौशाला प्रांगण में गुरूवार को गंगाशहर निवासी दानदाता संजय कुमार बोथरा ने अपने पिता की स्मृति में गौवंश के लिए एक टीन शेड बनवाया जिसका गौसेवा में समर्पण कर दिया गया। गौशाला में संजय कुमार बोथरा व उर्मिला बोथरा ने दिवंगत पनमाल बोथरा की स्मृति में गौवंश के लिए 2 लाख 51 हजार की लागत से एक टीन शेड का निर्माण करवाया। गौशाला विकास के लिए भूमि दान में 21 हजार की राशि का सहयोग दिया। इस दौरान जतनलाल सुराणा व विनोद देवी सुराणा भी उनके साथ रहें। इस दौरान दानदाताओं ने गौवंश को गुड़ खिलाया। समिति ने सभी भामाशाहों का दुपट्टा ओढ़ाकर व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। समिति सदस्यों ने आभार जताते हुए गौसेवा से जुड़े रहने का अपील भी की।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौसेवा समिति ने दानदाताओं का किया सम्मान।