Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अक्टूबर 2022। रविवार शाम करीब 8.30 बजे कस्बे में एक अनियंत्रित तेज गति की कार दौड़ी और इस कार ने 2 जगहों पर हादसों को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार शाम को मोमासर बास के मैदान में एक डीएल नम्बरो की ब्रेजा कार चालक ने अनियंत्रित कार चलाते हुए गाय को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। वहां मौजूद युवकों ने अपनी बाइको पर उस कार का पीछा करना शुरू किया। कार चालक अपनी कार भगाते हुए आडसर बास क्षेत्र में आ गया। यहां भी अनियंत्रित होते हुए कार ने एक बिजली के पोल को टक्कर मार दी इससे पोल टूट गया। इस दौरान आडसर बास में भी इस कार ने एक ओर गाय को टक्कर मार दी। बाद में भी कार चालक नहीं रुका और अपनी कार हाइवे की ओर भगाया। कस्बे में घनी आबादी के बीच तेज गति से भागती ब्रेजा कार से एकबारगी सनसनी सी दौड़ गई व अब चर्चा का विषय बन गयी है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनियंत्रित दौड़ती ब्रेजा कार ने फैलाई सनसनी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कार ने दो जगह पोल तोड़े, दो गौवंश को चोटिल किया।