Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 अप्रैल 2026। कस्बे में झंवर बस स्टैंड के निकट स्थित अंग्रेजी माध्यम के एजी मिशन इंटरनेशनल स्कूल में नन्हें मुन्नों के लिए उनके भविष्य की नींव मजबूत करने के लिए एक विशेष नवाचार किया गया है।
स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ रजनीश कौशिक ने बताया कि विद्यालय में प्रवेशित बच्चों को कक्षा 3 से ही एक अतिरिक्त कक्षा के माध्यम से मिलिट्री स्कूल में प्रवेश के लिए तैयारी प्रारंभ करवाई जाएगी। वहीं कक्षा 5 के सभी बालक व बालिकाओं को एक अतिरिक्त क्लास के माध्यम से प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाई जाएगी। ये तैयारी बैच 20 अप्रैल को सरस्वती पूजन के साथ प्रारंभ किया जाएगा। विद्यालय में प्रवेशित कक्षा पांच के सभी बच्चों को परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिससे बच्चे शुरू से ही मिलिट्री स्कूलों में शिक्षा दीक्षा लेते हुए देशसेवा के जज्बे व संस्कारों को समझ सकें। ये बच्चे आगे चलकर देशसेवा की सर्विस में जुड़ सकेंगे। कौशिक ने बताया कि प्रशिक्षित टीचर्स टीम ने विषयवार मिलिट्री स्कूल की प्रवेश परीक्षा के पाठ्यक्रम के अनुसार तैयारी की रूपरेखा बनाई है। इससे बालक चित्तौड़ व झुंझुनू तथा बालिकाएं सीकर व बीकानेर में स्थिति सैनिक स्कूलों में प्रवेश के माध्यम से अपना भविष्य सुनहरा बना सकेंगे। डॉ कौशिक ने बताया कि स्कूल में प्रवेश जारी है और अभिभावक व बच्चे स्कूल समय में स्कूल पहुंचकर प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी ले सकते है।