Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 अक्टूबर 2024। स्टेट हाइवे पर क्षेत्र के गांव ठुकरियासर के पास सड़क पर पैदल चल रहा एक अबोला युवक मिला है। युवक के एक पैर में चप्पल है व दूसरे में एक जूता पहना हुआ है। गांव के ही विमल शर्मा व उनके सार्थियों ने युवक को बिठाकर नाम पता पूछने के अनेक प्रयास किए परंतु युवक कुछ नहीं बोल रहा है। उसे नमकीन व बिस्कुट खिलाकर पानी पिलाया गया है। शर्मा ने बताया कि उससे लिखवाने का प्रयास किया परंतु वह कुछ नहीं लिख पाया है। युवक ने इशारों से बताया कि वह पांच दिन से घर से बाहर ही है। ऐसे में शर्मा वहीं उसके परिजनों के मिलने व उसे सुरक्षित घर पहुंचाने के प्रयासों में जुट गए है। क्षेत्र के किसी भी नागरिक को युवक की पहचान हो तो वे विमल शर्मा से 7877298824 पर संपर्क कर सूचना जरूर देवें। जिससे एक अबोल को उसके घर पहुंचाने में मदद हो सकें।