Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2026। पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव शीघ्र कराने सहित श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान की मांग को लेकर बुधवार को तहसील कार्यालय के सामने सत्याग्रह का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा।
राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के जिलाध्यक्ष हरीराम बाना ने बताया कि सत्याग्रह के माध्यम से पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव समय पर कराने की मांग के साथ श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा सेंटर शुरू करने, जर्जर घोषित राजकीय विद्यालयों के नए भवनों के लिए बजट स्वीकृत करने, शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों की पेयजल समस्या का स्थायी समाधान करने, उपजिला अस्पताल परिसर में बरसात के दौरान होने वाले जलभराव से निजात दिलाने, किसानों को समय पर यूरिया व डीएपी उर्वरक उपलब्ध कराने तथा सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पद शीघ्र भरने की मांग उठाई जाएगी। बाना ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पंचायती राज एवं नगर निकाय चुनाव समय पर होना आवश्यक है। उन्होंने क्षेत्र के नागरिकों से जनहित के इन मुद्दों के समर्थन में अधिक से अधिक संख्या में सत्याग्रह में शामिल होने की अपील की है।