Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
01-2
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जून 2026। सोमवार को खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा पंचायत समिति में लाभार्थी सम्मेलन व जनसुनवाई करेंगे। कार्यक्रम में एडीएम सहित चिकित्सा, पीएचईडी व बिजली विभागों के जिला कार्यालयों से अधिकारी शामिल होंगे। समस्याओं के समाधान के लिए मौके पर ही निर्देश दिए जाएंगे। स्थानीय प्रशासन भी मौजूद रहेगा। सम्मेलन व जनसुनवाई की तैयारियां की जा रही है।

क्षेत्र में 31 हजार से अधिक लाभार्थी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति परिसर में कल दोपहर 12 बजे लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन होगा। खाद्य सुरक्षा योजना में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र से 31 हजार से अधिक लाभार्थी जुड़े है। इनमें से चयनित करीब 200 लाभार्थियों को कार्यक्रम में प्रमाण पत्र दिए जाएंगे।

2 बजे होगी जनसुनवाई, वन बाई वन से मिलेंगे मंत्री।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पंचायत समिति परिसर में ही कल दोपहर 2 बजे जनसुनवाई शुरू होगी। समस्या लेकर आने वाले लोगों का मौके पर ही रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। उसके बाद एक के बाद एक परिवादी से मंत्री सुमित गोदारा मुलाकात करेंगे और उनकी समस्या सुनेंगे। समस्याओं का पंजीयन होगा जिससे सम्बंधित विभागों को निस्तारण के लिए दी जा सकेगी।