Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00-25
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2021। ‘गरीबी में आटा गीला होना’ की कहावत आज क्षेत्र के गांव रिड़ी की रोही में एक गरीब किसान परिवार पर चरितार्थ हुई है। बारानी खेत में रहने वाले इस किसान की झोंपडी में चुल्हे से निकली चिंगारी से आग लग गई और सबकुछ जलकर खाख हो गया। शुक्रवार शाम को रिड़ी निवासी भगवानाराम पुत्र कोडाराम जाट के खेत में बनी ढाणी में आग लग गई जिसमें पूरे परिवार के पहनने वाले कपड़े, बिस्तर, संदूकें, 5 क्विंटल गेंहू, अनाज, महिलाओं के गहने आदि पूर्णतया जल कर राख हो गए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव रिड़ी निवासी भगवानाराम अपने बारानी खेत में ढाणी बना कर रहता है। ढ़ाणी में शुक्रवार शाम को खाना बनाने के लिए जलाए गए चुल्हे की चिंगारी से ढाणी के सूखे खींपों ने आग पकड़ ली एवं देखते ही देखते पूरी ढाणी धू धू कर जल गई। हालांकि पास पड़ोस के कृषि कुंओं को चालू करवा कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया लेकिन तब तक पूरी झोंपड़ी जल कर खाख हो गई थी। ग्रामीण धर्माराम नैण ने पीड़ित की सहायता एवं मदद की अपील करते हुए इस संबध में जनप्रतिनिधियों से भी मदद की मांग की है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आसपास के किसानों ने आग बुझाने के प्रयास किए परन्तु तक सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव रिड़ी की रोही में गरीब किसान परिवार का सारा सामान जलकर खाख हुआ।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कल रात लगी आग में किसान परिवार को हुए नुकसान के बाद ग्रामीणों ने की मदद की गुहार।