Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2021-08-04 at 13.56.39
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 अगस्त 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में सनसनी पैदा करने वाली घटना गांव कल्याणसर में 13 वर्षीय नाबालिग के साथ उसके 2 भाइयों सहित 5 युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म में पुलिस के अनुसंधान के बाद कुछ और ही कहानी सामने आई है। मामले के जांच अधिकारी सीओ दिनेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद पीड़िता के मोबाइल रिकार्ड और बयानों के आधार पर और गहरे अनुसंधान के बाद मामले में नामजद 5 युवकों के अतिरिक्त एक अन्य 22 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कल्याणसर पुराना निवासी मनोज कुमार पुत्र गोविंदराम नायक को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ की जा रही है। सीओ दिनेश कुमार ने बताया कि वास्तविक घटना एफआईआर से अलग सामने आ रही है और अभी अनुसंधान जारी है। शीघ्र ही पूरी वारदात का खुलासा किया जाएगा। पकड़े गए युवक को अभी न्यायालय में पेश किया जाएगा।