Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 मई 2026। मानसिक रूप से परेशान एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
क्षेत्र के गांव कितासर बीदावतान निवासी 55 वर्षीय सायरसिंह पुत्र पन्नेसिंह राजपूत ने बुधवार दोपहर करीब 12.30 बजे अपने घर के कमरे में लंबे पतले तौलिए से हूक पर फांसी का फंदा लगा लिया। परिजन उसे उतार कर अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के चाचा के बेटे भाई संपत्तसिंह ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि मृतक मानसिक रूप से बीमार था व उसका सीकर ईलाज भी चल रहा था। पुलिस एसआई पवन शर्मा उपजिला अस्पताल पहुंचे व शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।