Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
12-10-2020
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 अक्टूबर 2020। कस्बे सहित ग्रामीण इलाकों में कोरोना का प्रकोप लगातार बढ रहा है। 1 अक्टूबर 2020 से अब तक कोरोना के आंकड़े तेजी से बढ रहे है। आज कस्बे में कोरोना के 81 एक्टिव केस है और ग्रामीण इलाकों में 15 एक्टिव केस है। कोरोना ने क्षेत्र में अब तक 5 जाने ले ली है। और आज राजकीय चिकित्सालय में कोरोना के 79 सेंपल लिए गए है जिनकी रिपोर्ट मंगलवार को आने की संभावना है। हमारे क्षेत्र में 2 अक्टूबर को जारी दो रिपोर्टों में क्षेत्र में 23 कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए। 3 अक्टूबर को 1 पॉजिटिव ग्रामीण क्षेत्र से आया और इस दिन कस्बे की रिपोर्ट नहीं आई। 4 को 11 संक्रमित सामने आएं और 6 अक्टूबर को जारी दो रिपोर्ट में एक साथ 18 कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए। 7 अक्टूबर को दस संक्रमित, 8 अक्टूबर को 12 कोरोना संक्रमित रिपोर्ट हुए। 10 अक्टूबर जारी हुई 2 रिपोर्ट में कोरोना विस्फोट हुआ और एक साथ 32 कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट हुए। कस्बे के चारों बासों में पॉजिटिव मरीज है और क्षेत्र के ठुकरियासर, सेरूणा, अमृतवासी, धीरदेसर चोटियान, लिखमादेसर, मोमासर, बाना, राजेडु के ग्रामीण इलाकों में कोरोना ने अपनी पहुंच बना ली है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ संतोष आर्य व राजकीय चिकित्सालय प्रभारी डॉ. एस. के. बिहाणी ने पूरे उपखंड के नागरिकों से कोरोना से बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करने व भीड़भाड़ वाले स्थान पर नहीं जाने की अपील की है। डॉ. बिहाणी ने कहा कि लगातार बढ़ रहे आंकड़े लापरवाही का नतीजा है जो इस महामारी के काल में कतई सही नहीं है। नागरिक लापरवाही बरतना बंद करें व सोशल डिस्टेंस को अपनाते हुए मास्क का प्रयोग अनिवार्य रूप से करें। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स भी क्षेत्र के नागरिकों से अपील करता है कि सभी नागरिक पूरी जागरूकता के साथ कोरोना से लड़े और हमारे क्षेत्र में कोरोना प्रसार को यहीं रोकने में अपना योगदान देवें।